जैक सचिव से मिला शिक्षक संघ, भत्ते बढ़ाने की मांग
रांची, जुलाई 10 -- रांची। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जैक के नवनियुक्त सचिव सच्चिदानंद तिग्गा से शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट की। सचिव को शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा व मूल्यांकन कार्य से जुड़े वीक्षकों और परीक्षकों के भत्ते बढ़ाने सहित छात्रहित के कई मुद्दे उठाए। सचिव ने मांगों पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। संघ के प्रमंडलीय सचिव कुर्बान अली, मुकेश कुमार सिंह, भवेश चंद्र महतो मौजूद थे। यह भी पढ़ें- माध्यमिक शिक्षक संघ ने नए डीईओ से की मुलाकात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.