जैक सचिव की नियुक्ति नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएगा मोर्चा
रांची, जून 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव का पद एक महीने से खाली है। इसके विरोध में वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। पांच जुलाई तक अगर जैक सचिव की नियुक्ति नहीं हुई तो मोर्चा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। शनिवार को रांची के सर्वोदय निकेतन उच्च विद्यालय में राज्य के इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों और मदरसा विद्यालयों के प्राचार्य-प्रधानाचार्यों और शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक यह निर्णय लिया गया। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जैक सचिव के नहीं होने से प्रस्वीकृति, स्कूल के छात्रों के वेरिफिकेशन, शासी निकाय का गठन, निरीक्षण दल का गठन सभी काम ठप है। शिक्षा विभाग ने जैक सचिव की नियुक्ति संबंधी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी है, लेकिन अब तक अंतिम निर्णय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.