जैक लगाकर शुरु हुआ क्षतिग्रस्त पुलिया का मरम्मत
कुशीनगर, जून 15 -- कुशीनगर। कोटवा-घुघली मार्ग पर कोटवा चौराहे के समीप से निकलने वाली हरपुर रजवाहा नहर पर बने पुलिया में होल होने की खबर को संज्ञान में लेते हुए सिंचाई विभाग द्वारा जांच में क्षतिग्रस्त बताते हुए पुल पर भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगाने का बोर्ड लगा दिया गया है। वहीं सिंचाई विभाग द्वारा पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर नीचे से जैक लगाकर मरम्मत कराया जा रहा है। इस संबंध में जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रशासनिक सहयोग से पुलिय पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिया गया है। नहर में इस समय पानी छोड़े जाने का समय है। किसानों को समय से पानी भी मिलना जरूरी है। इसलिए मरम्मत कराकर पानी छोड़ा जाएगा। नए पुलिया के निर्माण के लिए परियोजना में शामिल कर लिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नया निर्माण कराया जाएगा
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.