जैक रांची के अधिकारी ने परिवार संग किया वैद्यनाथधाम में रुद्राभिषेक
देवघर, मार्च 24 -- देवघर। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (रांची) के महाविद्यालय एवं विद्यालय स्थापना प्रभारी शिव कुमार चौधरी ने बाबा वैद्यनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग पर अपने परिवार संग रुद्राभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा9अर्चना के बाद उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने एक मन्नत मांगी थी, जो पूरा हुआ एवं पूजा के बाद शांति एवं सुखद अनुभव को उन्होंने साझा किया। साथ ही झारखंड में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के आने वाले वार्षिक परीक्षा फल के लिए छात्र-छात्राओं को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसकेएमयू छात्र संघ के सचिव सह पूर्व सीनेट सदस्य विश्वराज सिंह के साथ हिमांशु, गोलू, दिव्यांशु एवं सूरज आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.