दुमका, अप्रैल 24 -- संदीप कुमार राम दुमका, प्रतिनिधि।झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) रांची ने गुरुवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस वर्ष दुमका जिले ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जैक द्वारा जारी परिणाम के अनुसार दुमका जिला मैट्रिक परीक्षा में राज्य भर में दूसरे स्थान पर रहा है। जिले के विद्यार्थियों ने सामूहिक मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है।जिला यह भी पढ़ें- डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं जिला टॉपर अमरीन निखत शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने कहा कि दुमका का राज्य में दूसरा स्थान ...