रांची, अप्रैल 23 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा गुरुवार को जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में खूंटी जिले में एक बार फिर छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय, खूंटी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय से कुल 176 छात्राओं ने परीक्षा दी थी और सभी सफल रहीं। इनमें 174 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और दो छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय की इस उपलब्धि से छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की छात्रा एसरांती होरो ने 491 अंक प्राप्त कर 98.20 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- संत मागर्रेट गर्ल्स हाई स्कूल में रिया बनीं स्कूल टॉपर एसरांती की इस सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.