गढ़वा, अप्रैल 24 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय मकरी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के कुल 88 परीक्षार्थियों में से 79.54 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे। परिणाम में 15 छात्र प्रथम श्रेणी, 41 छात्र द्वितीय श्रेणी तथा 14 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के विकास कुमार पाल ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं मनालिका श्रीवास्तव ने 84.40 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंगद पाल ने 76.40 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- जैक की मैट्रिक परीक्षा में पहले स्थान पर 4 स्टूडेंट, रांची के 2; देखें लिस्ट विद्यालय के प्राचार्य सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.