रांची, सितम्बर 30 -- रांची, संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन लेने की अंतिम तिथि से पहले मंगलवार को कार्यालय में विद्यार्थियों की भीड़ रही। मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा के प्रमाण पत्र में सुधार कराने की अंतिम तिथि बुधवार को है। जैक के अनुसार 30 सिंतबर के बाद सुधार करने को लेकर कार्यालय में आवेदन नहीं लिए जाएंगे। सुधार करवाने की प्रक्रिया के कारण जैक कार्यालय में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ जुट रही है। नाम, उपनाम, जन्म तिथि और माता-पिता के नाम में छोटी गलतियों को ठीक कराने के लिए पहुंचे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नोटिस में शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी नहीं होने से उन्हें बैंक और जैक कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यह भी पढ़े...