लोहरदगा, अप्रैल 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में जिला टापर लोहरदगा थाना टोली निवासी मुख्तार अंसारी की पुत्री साफिया रानी को पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने रविवार को सम्मानित किया। साफिया ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे लोहरदगा जिले का नाम रोशन किया है। धीरज प्रसाद साहू ने साफिया रानी को मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि साफिया जैसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं समाज और देश का भविष्य हैं, जिनकी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी ऊंचा होता है।सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करना अत्यंत सराहनीय है। यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने साफिया रानी को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने और अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.