जैक ने नौवीं-11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
रांची, सितम्बर 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा और सचिव सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा ने मंगलवार को इसे जारी किया। नौवीं की विशेष परीक्षा में 2,088 छात्र-छात्रा शामिल हुए। इनमें 1881 परीक्षार्थी पास हुए यानी 90.09 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। वहीं, 11वीं की विशेष परीक्षा में 4,148 परीक्षार्थी शामिल हुए और 3835 सफल हुए। 92.45 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। सफल छात्रों को बधाई देते हुए डॉ. हांसदा ने उन्हें समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने परीक्षा के सुचारू संचालन और समय पर परिणाम प्रकाशित करने के लिए परीक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की भी सराहना की। यह भी पढ़ें- झारखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.