सिमडेगा, अप्रैल 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जैक दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने से पहले ही शनिवार की सुबह एक फर्जी लिंक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस लिंक के माध्यम से छात्रों का रिजल्ट दिखने का दावा किया जा रहा था। जिससे जिलेभर में भ्रम और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सुबह होते ही कई छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन इस फर्जी लिंक के जरिए रिजल्ट देखने की कोशिश में जुट गए। कुछ छात्रों के मोबाइल पर कथित रूप से अंक भी प्रदर्शित होने लगे। जिससे लोगों को लगा कि परिणाम जारी हो चुका है। हालांकि जब लोगों ने जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी लेने की कोशिश की, तो वहां किसी भी प्रकार की रिजल्ट से संबंधित सूचना उपलब्ध नहीं थी। कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से जानकारी लेनी चाही। लेकिन आधिकारिक पुष्टि के अभाव में कोई स्पष्ट ...