रांची, अप्रैल 24 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक परीक्षा (10वीं) का परिणाम गुरुवार को जारी किया। इस वर्ष परीक्षा में राज्य के 95.27 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। यह आंकड़ा बीते वर्ष की तुलना में 3.56% ज्यादा है। बीते वर्ष राज्य में 91.71 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। राज्यस्तर पर टॉप-थ्री में 12 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इनमें चार -चार छात्र-छात्राएं पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी, सिमडेगा की शिवांगी कुमारी, रांची का प्रेम कुमार साहू और सन्नी कुमार वर्मा संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बने। जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा और सचिव जयंत कुमार मिश्र ने रिजल्ट जारी किया। परीक्षा में इस वर्ष 4,22,109 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 4,02,178 सफल और 19,843 असफल रहे। परीक्षा तीन से 17 फरवरी तक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.