साहिबगंज, मार्च 6 -- बोरियो। प्रखंड में जैक की नौवीं बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को बोरियो राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय बालक, प्लस टू आरके हाई स्कूल एवं शिबू सोरेन इंटर कॉलेज में शुरू हुई। प्रथम दिन प्रथम पाली में हिन्दी एवं अंग्रेजी एवं द्वितीय पाली में गणित एवं विज्ञान की परीक्षा हुई। जानकारी के अनुसार राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय बालक में 271 में 270 एवं प्लस टू आरके हाईस्कूल में 672 में 667 परीक्षार्थियों ने नवम बोर्ड की परीक्षा दी। परीक्षा का समापन शनिवार को होगा। मौके पर प्लस टू आरके हाई स्कूल के केन्द्राधीक्षक संजीव कुमार, बालक बोरियो के केन्द्राधीक्षक, वीक्षक संतोष कुमार, चन्द्रदेव साह, मुकेश कुमार, जेम्स मुर्मू, रंजीत टुडू, मेरी मरांडी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.