पाकुड़, फरवरी 9 -- राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय में चल रही वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का झारखंड एकेडमिक काउंसिल के ऑब्जर्वर मो. सिराजुद्दीन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्था व गोपनीयता की स्थिति का जायजा लिया। ऑब्जर्वर ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, वीक्षण कार्य तथा कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी ली। उन्होंने केंद्राधीक्षक और शिक्षकों को जैक के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। ऑब्जर्वर ने विद्यालय प्रशासन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संचालित हो रही है। उन्होंन...