जैक उपाध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति को कोर्ट जाएगा मोर्चा
रांची, जुलाई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में राज्य सरकार ने अविलंब जैक उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति नहीं की तो वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा। मोर्चा राज्य सरकार से 18 माह से खाली पड़े झारखंड एकेडमिक काउंसिल में उपाध्यक्ष की अविलंब नियुक्ति की मांग की है। मोर्चा ने अध्यक्ष मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया है। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जैक के उपाध्यक्ष क्षेत्रीय कार्यालय दुमका के प्रभारी भी होते हैं। इसके अंतर्गत 6 आदिवासी बाहुल्य जिला आते हैं। आठ फरवरी 2025 में राज्य सरकार ने जैक अध्यक्ष की नियुक्ति तो कर दी, लेकिन इस समय से उपाध्यक्ष का पद खाली है। उपाध्यक्ष के नहीं रहने से जैक में नीतिगत निर्णय लेने में काफी कठिनाई हो रही है। प्रस्वीकृति, निरीक्षण दल में सदस्यों की नियुक्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.