जैक आकांक्षा-40 परीक्षा में चतरोचट्टी की आकांक्षा सफल
बोकारो, जून 13 -- गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी पंचायत की होनहार छात्रा आकांक्षा कुमारी ने जैक आकांक्षा-40 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण कर एक नई मिसाल कायम की है। आकांक्षा कुमारी, उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल चतरोचट्टी की छात्रा हैं। उसने मैट्रिक परीक्षा में 452 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था। आकांक्षा की इस उपलब्धि से उनके पिता भगवान दास रविदास और माता सीता देवी सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.