जैक अध्यक्ष को स्कूल की समस्याओं से कराया अवगत
घाटशिला, मई 25 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रबंधक समिति के सचिव रासु भुइंया ने झारखंड अधिविद्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा से मुलाकात कर विद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान उन्होंने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों के नाम सुधार से जुड़ी गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। रासु भुइंया ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा नाम सुधार के लिए आवेदन दिए जाने के एक वर्ष बाद भी झारखंड अधिविद्दा परिषद की ओर से सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाम में त्रुटि रहने के कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में नामांकन, नौकरी के आवेदन तथा सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- यू डायस प्राप्त सभी स्कूलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.