धनबाद, मई 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जैक ने 11वीं कक्षा की परीक्षा का अंक-पत्र जारी कर दिया है। जिला शिक्षा विभाग में विभिन्न सरकारी स्कूलों के बीच अंक-पत्र का वितरण किया जा रहा है। नौवीं कक्षा की तरह 11वीं कक्षा के अंक-पत्र में भी छात्र-छात्राओं की जन्मतिथि अंकित नहीं है। जन्मतिथि के कॉलम में कई क्रॉस के निशान बने हुए हैं। इस मामले में सवाल उठना शुरू हो गया है। शिक्षकों का कहना है कि जब जन्मतिथि का कॉलम है तो जैक को जन्मतिथि भी अंकित करनी चाहिए थी। मामला अब शिक्षक संघों के माध्यम से जैक व शिक्षा विभाग के बीच रखने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- अंक पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 10 तक करें आवेदन वहीं गर्मी छुट्टी के बाद विद्यालय खुलने पर छात्रों के बीच अंक-पत्र का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- CBSE OSM : सीबीएसई आंसरशीट चेक करने वाल...