जैकेट कारखाने में भड़की आग, कारीगर ने दूसरी मंजिल से कूदकर बचाई जान, लाखों का नुकसान
अमरोहा, जून 9 -- अमरोहा। नौगावां सादात थाने से 500 मीटर दूर जैकेट कारखाने में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अफरातफरी के बीच स्थानीय लोगों की मदद से दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस दौरान कारखाने से सटी दुकानों को खाली करा लिया गया, पास में ही बंद रेस्टोरेंट से गैस सिलेंडर निकाल लिए गए, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। कारखाने के अंदर रखा माल व मशीनें जलकर राख हो गईं तथा लपटों की तपिश से इमारत में दरार आ गई। अमरोहा-बिजनौर रोड पर मोहल्ला फखरपुरा में थाने से कुछ ही फासले पर बनी यह इमारत वाजिद हुसैन की है। जिसके नीचे दुकानें बनी हुई हैं जबकि दूसरी मंजिल पर बने हॉल में पिछले 12 साल से किराए पर एक जैकेट कारखाना चलता है। यह कारख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.