नई दिल्ली, जनवरी 7 -- ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज आखिरी दिन पर खत्म हो गई। पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में जारी और इसका नतीजा आखिरी दिन निकलेगा, क्योंकि चार दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन पारी की हार को टाला, जिसमें जैकब बेथेल का अहम योगदान था। हालांकि, मैच में इंग्लैंड की हार टलने की संभावना 5 प्रतिशत से भी कम लग रही है। इंग्लैंड के पास चौथे दिन के खेल के बाद 100 से ज्यादा रनों की लीड जरूर है, मगर हाथ में सिर्फ दो ही विकेट हैं। देखा जाए तो चौथा टेस्ट मैच जीतने वाली इंग्लैंड की टीम ने एक बैटिंग यूनिट के तौर पर इस मुकाबले में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन गेंदबाजी के नजरिए से चीजें अच्छी नहीं रहीं। पहली पारी में इंग्लैंड ने जो रूट के 160 और हैरी ब्रूक की 84 रनों की पारी के दम पर 384 रन बनाए ...