नई दिल्ली, मार्च 5 -- इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेलकर भारतीय फैंस की धड़कनें तेज कर दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए। भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में नॉकआउट मुकाबले में इंग्लैंड के सामने सबसे बड़ा टारगेट रखा था और ज्यादातर लोगों को उम्मीद थी कि भारत आराम से ये मुकाबला जीत जाएगा। हालांकि इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने अपने करियर की सबसे शानदार पारी खेलते हुए भारतीय खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पावरप्ले में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 5वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे जैकब बेथल ने पारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.