जमशेदपुर, जुलाई 1 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने सत्र 2024-26 के इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए सम्पूरक (कम्पार्टमेंटल), समुन्नत (इम्प्रूवमेंट) और विशेष परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वैसे छात्र जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए बिना विलम्ब शुल्क के फॉर्म भरने की अवधि 7 जुलाई 2026 तक है और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...