जैंदीपुरा में नशा हॉटस्पॉट पर संयुक्त छापेमारी
फरीदाबाद, जुलाई 17 -- पलवल, अजित कुमार। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट और जिला पुलिस ने गुरुवार को शहर के चिन्हित नशा हॉटस्पॉट जैंदीपुरा मोहल्ला में संयुक्त सर्च अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना था। एचएसएनसीबी फरीदाबाद यूनिट के प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि संयुक्त टीमों ने मोहल्ले के विभिन्न स्थानों, संदिग्ध मकानों और चिन्हित ठिकानों की गहन तलाशी ली। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ब्यूरो के प्रशिक्षित नार्को डॉग की भी सहायता ली गई, जिसने संदिग्ध स्थानों और वस्तुओं की बारीकी से जांच की।निरीक्षक मनोज सांगवान ने लोगों से अपील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.