जैंत पुलिस ने दबोचे दो शातिर वाहन चोर
मथुरा, अप्रैल 4 -- थाना जैंत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। उप निरीक्षक केशव वशिष्ठ और उप निरीक्षक संजीव कुमार की टीम पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि छटीकरा ठेके के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर छटीकरा-वृंदावन मार्ग से रामताल की ओर आ रहे हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने रामताल रोड पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान बम्बे वाले रास्ते से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात स्वीकार की। पकड़े गए अभियुक्तों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.