चाईबासा, अप्रैल 13 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैंतगढ़ घासू कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात महिला ने भिखारी के वेश में घर में घुसकर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी मनोज राय के घर में एक महिला करीब 12:15 बजे मुख्य द्वार से प्रवेश कर गई। उस समय घर का दरवाजा खुला था और मनोज की पत्नी घर में अकेली थी। बताया जाता है कि वह आराम करने के लिए पलंग पर लेटी थीं और इसी दौरान उन्हें नींद आ गई। मौके का फायदा उठाकर महिला ने अलमीरा खोलकर जेवरात और नकदी चोरी कर ली।सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। फुटेज के अनुसार, महिला के घर में प्रवेश करने से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.