फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद,। जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डिजिटल युग में मीडिया, समाज और सार्वजनिक विमर्श विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को प्रारंभ हो गया। सम्मेलन का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में राघवेंद्र पी. तिवारी मुख्य अतिथि तथा आलोक मेहता विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता कुलगुरु राजीव कुमार ने की। प्रतिभागियों ने सतत विकास को बढ़ावा देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प भी लिया। डीन (शैक्षणिक मामले) प्रो. अतुल मिश्रा ने स्वागत भाषण में सम्मेलन को शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में तथ्य और सत्यता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.