चाईबासा, जनवरी 11 -- चाईबासा। जे .एस. एस. सी. की परीक्षा में चाईबासा के गांधी टोला निवासी पदम प्रसाद गुप्ता की छोटी पुत्री रानी गुप्ता के चयन होने पर रौनियर वैश्य संघ (गुप्ता समाज) चाईबासा द्वारा उनके आवास में मोमेंटो व पुष्प गुच्छ प्रदान कर रानी गुप्ता को सम्मानित किया गया। मौके पर संघ के संरक्षक अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने कहा कि रानी गुप्ता ने रौनियर समाज एवं शहर को अपनी उपलब्धि पर गौरान्वित किया है। वहीं उन्होंने रानी गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना की। रानी गुप्ता ने अपनी उपलब्धि पर कहा की मेरा चयन जे.एस.एस.सी परीक्षा के माध्यम से झारखंड सचिवालय, रांची के वित्त विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर हुआ है। यह उपलब्धि माता-पिता एवं परिवारजनों के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हो सकी। कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.