जे पी स्कूल में पॉक्सो एक्ट और बाल संरक्षण की विषय पर कार्यशाला
बुलंदशहर, जुलाई 18 -- जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी कैंपस में महिला बाल कल्याण सशक्तिकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत पॉक्सो एक्ट और बाल संरक्षण की कार्यशाला आयोजित की गई। शनिवार को जेपी स्कूल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जी एम एजुकेशन जेपी ग्रुप के आनन्द कुमार, दिल्ली हाइकोर्ट की एडवोकेट विषय विशेषज्ञ अर्चना सिंह, फॉरेंसिक एक्सपर्ट क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस से डा दृष्टि भूपति, रंजना दीक्षित, कलिका गर्ग, अनिता पिल्लई, उप प्रधानाचार्या जेपीस नोएडा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया। कार्यशाला में आये वक्ताओं ने समाज में बाल संरक्षण, बाल अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षकों को बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के महत्वपूर्ण प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.