गुमला, दिसम्बर 11 -- गुमला संवाददाता विशुनपुर प्रखंड के जेहनगुटवा गांव की आदिम जनजाति समुदाय महिलाओं के हाथों अब आर्थिक बदलाव की नई कहानी लिखी जा रही है। गुमला जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस के सहयोग से पीवीटीजी वन धन विकास केंद्र में आटा मिल और राइस मिल की शुरुआत की गई है। मिल के संचालन से गांव की लगभग आदिम जनजाति समुदाय की 95 महिलाएं अब स्थानीय स्तर पर उत्पादित धान और अनाज का स्वंय प्रसंस्करण कर सकेंगी। पहले महिलाएं कच्चा अनाज बेचकर सीमित लाभ कमा पाती थीं,लेकिन अब मूल्य संवर्द्धन का लाभ सीधे उन्हें मिलेगा। इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। केंद्र की महिलाएं मिल शुरू होने से उत्साहित हैं। जिला प्रशासन ने पीवीटीजी समुदाय के सशक्तिकरण और सतत विकास को अपनी प्राथमिकता में रखा है। आने वाले समय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.