लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ व्यापार मंडल ने बुधवार को जेहटा व्यापार मंडल इकाई गठित की। इसमें सर्वसम्मति से अरुण यादव को अध्यक्ष और ओम प्रकाश को वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा अभिषेक, सौरभ, कृष्ण कुमार और सुयश अग्रवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजेश वर्मा, राजू लोधी और दिनेश गुप्ता को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। आशीष प्रताप मौर्य को वरिष्ठ मंत्री, सतीश यादव को मंत्री, अग्रज पटेल को संगठन मंत्री और अंकुर शर्मा को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। विकास पाण्डेय संरक्षक व संजय शुक्ला सलाहकार बनाए गए। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र और सचिन रस्तोगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी ताकत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...