जेस्ट फैशन शो का दूसरा ऑडिशन हुआ
रांची, जून 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। लालपुर स्थित गिवा शोरूम में रविवार को जेस्ट फैशन शो का दूसरा ऑडिशन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवतियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 70 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। ऑडिशन में निर्णायक के रूप में मिसेज झारखंड फॉरएवर प्रियंवदा सिन्हा उपस्थित रहीं। उनके साथ मनीषा सिंह एवं मीनाक्षी सिंह भी मौजूद थीं। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने आयोजन की शोभा और बढ़ा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.