जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- जेसुइट्स शिक्षण संस्थानों की बेहतरीन शैक्षणिक तरीकों को जानने के लिए शुक्रवार को दो विदेशी विशेषज्ञ जमशेदपुर पहुंचे। यहां आईसीएसई संबद्ध निजी स्कूलों में जाकर उन्होंने जेसुइट्स स्कूलों के शिक्षण के तौर-तरीकों को जाना। इस दौरै पर डॉ. मौरा मास्ट और जैक रेनॉल्ड्स जमशेदपुर पहुंचे हैं। वे दुनिया भर के सभी प्रमुख जेसुइट उच्च शिक्षा संस्थानों का दौरा कर रहे हैं, ताकि वे बेहतरीन शैक्षणिक तरीकों को जान सकें और उनका आदान-प्रदान कर सकें। यहां स्कूल में उन्होंने शिक्षकों व विद्यार्थियों से बातचीत की। डॉ. मौरा मास्ट गणित में पीएचडी के साथ-साथ एक कुशल गणितज्ञ और मानवविज्ञानी हैं। पहले वह न्यूयॉर्क के रोज़ हिल में फोर्डहम कॉलेज की डीन थीं। 2015 में उन्होंने इस पद पर आने वाली पहली महिला और गणितज्ञ बनकर इतिहास रचा था। अब अपने प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.