धनबाद, जून 15 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। जेसी मल्लिक रोड स्थित प्रीत विहार कॉलोनी के श्रीश्री पंचमूर्ति मंदिर का 17वां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ रविवार की सुबह वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन से हुआ। मुख्य यजमान मुकेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ एवं मुख्य रूप से उपस्थित मिनी सिद्धार्थ गौतम भी पूजा-अर्चना की और देव प्रतिमाओं की विशेष आरती उतारी। इसके बाद सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ श्री अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्री सरगुन व्यास की प्रसिद्ध कीर्तन मंडली के हरिकीर्त...