गिरडीह, मई 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में वर्ग 11वीं में नामांकन के लिए मेधा सूची जारी कर दी गई है। रिक्त सीटों के विरुद्ध 28 अप्रैल को नामांकन परीक्षा का आयोजन किया गया था। विज्ञान में 26, कला में 15 और वाणिज्य में 17 सीटों के लिए सैकड़ो विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। शुक्रवार को उसकी मेधा सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी जेसी बोस के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए मेधा सूची में चयनित बच्चों का नामांकन विद्यालय में 9 मई 2026 से 12 मई 2026 तक लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- WBBSE 10th Madhyamik Result 2026: माध्यमिक 10वीं का रिजल्ट जारी, अब साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम कैसे चुनें? नामांकन के लिए मेधा सू...