जेसी बोस विश्वविद्यालय में परीक्षाएं 11 मई से शुरू होंगी
फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। जेसी बोस विश्वविद्यालय ने इवन सेमेस्टर मई के लिए सुधार परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सुधार परीक्षाएं 11 मई से शुरू होकर 15 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने इस संबंध में पात्र छात्रों की सूची भी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा पहले से निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए अपने विभागाध्यक्ष और सीबीएसई कोऑर्डिनेटर से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों के साथ-साथ संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों पर भी लागू होगी। परीक्षा शाखा की ओर से जारी सूची में उन विद्यार्थियों के नाम और रोल नंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.