फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जेसी बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थी और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्देशक धीरेन सिंह ने 11वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर' का अवार्ड जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। उन्हें यह सम्मान प्रोफेशनल श्रेणी में डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'ज्योतिसर : गीता का जन्म स्थल' के निर्देशन के लिए मिला। फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता दीपक पाराशर और हेमंत पांडेय ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में कुरुक्षेत्र स्थित ज्योतिसर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता को सिनेमाई दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म को दर्शकों और फिल्म जगत से सराहना मिली। इसके बाद निर्देशक धीरेन सिंह को मिला यह सम्मान उनकी रचनात्मक सोच, निर्देशन क्षमता और ...