जेसीबी से होमगार्ड को कुचलने का प्रयास, खान निरीक्षक पर हमला
मैनपुरी, मई 29 -- मैनपुरी। मिट्टी का खनन करते हुए पकड़ी गई जेसीबी को ले जा रहे होमगार्ड को खनन माफिया ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया और जेसीबी से कुचलने का प्रयास किया। उसके साथ मारपीट भी की गई। खनन माफिया और उसके साथियों ने खान निरीक्षक के साथ भी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। खान निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमलावर खनन माफिया जेसीबी को छीनकर भाग गए खान निरीक्षक शिवदयाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह 28 मई की सुबह 3:45 बजे के करीब अवैध खनन की सूचना पर रूपपुर भरतपुर गांव में मौके पर पहुंचे तो एक जेसीबी को पकड़ लिया। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी होमगार्ड प्रेम किशोर को जेसीबी पर बैठाकर जेसीबी को कोतवाली के लिए रवाना कर दिया। गांव के निकट स्कूल के पास जेसीबी पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.