छपरा, अप्रैल 12 -- - कोपा - सेमरिया तटबंध पर वन विभाग पर गंभीर आरोप, मिलीभगत की आशंका कोपा। कोपा से सेमरिया जाने वाले रास्ते के किनारे तक पौधरोपण और माउंट (मिट्टी भराई) का कार्य जेसीबी मशीन से कराए जाने का मामला सामने आया है। 10 मार्च से चल रहे इस कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। मौके पर मौजूद जेसीबी चालक से ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह कार्य वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कराया जा रहा है जबकि विभागीय नियमों के अनुसार ऐसे कार्य मजदूरों के माध्यम से कराए जाने चाहिए, ताकि उन्हें निर्धारित मजदूरी मिल सके। मशीन के उपयोग का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरों से काम न कराकर जेसीबी के माध्यम से ठेकेदारी पर काम कराया जा रहा है, जिससे मजदूरों की मजदूरी मारी जा रही है और सरकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.