दरभंगा, अप्रैल 27 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में गत 25 अप्रैल की शाम जेसीबी के चक्के के नीचे दबकर गांव के ही तीन वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। रविवार को डीएमसीएच से पोस्टमार्टम के बाद गांव में लाश पहुंचते ही मातम छा गया। इधर, इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी को घेरकर उसके चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस एवं गणमान्य लोगों ने चालक की जान बचाकर उसे पुलिस के हवाले किया। यह भी पढ़ें- जेसीबी से दबकर बालक की हुई मौत पुलिस ने जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक तीन वर्षीय आदर्श कुमार राजेश सहनी का पुत्र बताया गया है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सिमरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.