सीतापुर, जनवरी 29 -- सीतापुर, संवाददाता। पुराने सीतापुर से मछली मंडी होकर घंटाघर मुख्य बाजार जाने वाले जर्जर पुल को पीडब्लूडी विभाग ने जेसीबी की मदद से तोड़ दिया है। इस पुल की जगह अब नया पुल बनेगा, जो सात मीटर चौड़ा होगा। शासन से उसे स्वीकृति मिल गई है। नए पुल को बनाने में चार करोड़ की लागत आयेगी। वर्तमान समय में पुल लगभग दो मीटर ही चौड़ा और 25 मीटर चौड़ा था। पुल के दोनों तरफ टीन लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को फिलहाल मछली मंडी या मुख्य बाजार जाने के लिए वाल्दा रोड या फिर गुरुद्वारा रोड होकर जाना पड़ेगा। नया चौड़ा पुल बनने से पुराने इलाके के दर्जन भर मोहल्लों के हजारों लोगों को काफी फायदा होगा, क्योंकि अभी शहर की मुख्य बाजार जाने के लिए वाल्दा या गुरूद्वारा रोड होकर जाना पड़ता है। जिसमें समय भी काफी लग जाता है और अक्सर जाम की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.