मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- मुरादाबाद। वीबी जी राम जी के नए कानून के प्रभावी होने के साथ ही जेसीबी से तालाब की खोदाई कराने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच बैठ गई है। उधर, रामनगर गंगपुर के प्रधान की शिकायत सरकारी धन के उपयोग में मनमानी के आरोप में की गई है। जिलाधिकारी ने दोनों प्रधानों के खिलाफ शिकायत की जांच के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय चार अधिकारी जांच के लिए जिम्मेदार बनाए गए हैं। विकास खंड क्षेत्र ठाकुरद्वारा के फौलादपुर के ग्राम प्रधान पर मजदूरों के काम के मौके कम करने और ट्रैक्टर के साथ जेसीबी के मदद से पोखर और तालाब की खोदाई की शिकायत की गई है। मामले की जांच जिला पूर्ति अधिकारी को दी गई है। दूसरे सदस्य के रूप में आरईडी के सहायक अभियंता काम करेंगे। उधर, बिलारी क्षेत्र के रामनगर गंगपुर के प्रधान की शिकायत की गई हैं। गांव के लोगों ने 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.