फतेहपुर, जून 28 -- खखरेरु। क्षेत्र के रतनपुर मजरे बरैयपुर में मिशन-300 योजना के तहत बीरन तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन से कराई जा रही है। जिससे मनरेगा मजदूरों में नाराजगी दिखाई दे रही है, मजदूरों का कहना है कि तालाब की खुदाई मनरेगा से कराई जाती तो जहां एक ओर जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण काम होता वहीं गांव के सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को रोजगार भी मिलता। जेसीबी से खुदाई होने पर नाराज रामनरेश, गुड्डू, पुरुषोत्तम, विनीत, विपिन, अकबर, यासीन, याकूब और रियाज आदि मजदूर व ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और बेरोजगार लोगों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराना है। लेकिन तालाब की खुदाई मशीनों से कराए जाने के कारण मजदूरों को काम मिलने की उम्मीद टूट गई है। बारिश से पहले कराए जाने वाले इस प्रका...