जेसीबी से जमीन कब्जाने को लेकर मारपीट में 15 घायल, आगजनी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के करौंदहा गांव में बुधवार सुबह जमीन कब्जा का विरोध करने पर दो पक्ष में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से लाठी-डंडे चले और 15 लोग घायल हो गए। तभी दोनों पक्ष के छपर जलने लगे। लोगों ने एक दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उक्त गांव निवासी मंगल और राजा सरोज के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि एक पक्ष के लोग बुधवार को जेसीबी से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उनके बीच विवाद होने लगा और मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से मंगल, रंजीत, धीरेंद्र, सत्यम, जब्बार सरोज जबकि दूसरे पक्ष से राजा सरोज, सुनील, संजय, लड्डू, हीराराम, उदयराज, कल्लू, जितेंद्र, सूरज और नीरज घायल हो गए। सूचना सूचना पर यूपी 112 के साथ थाने की पुलिस पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.