जेसीबी से जबरन घर व चहारदीवारी तोड़ी
बेगुसराय, अप्रैल 24 -- वीरपुर। फुलकारी गांव में भरत शर्मा के घर और बाउंड्री को कुछ लोगों ने जबरन जेसीबी से तोड़ दिया। इस मामले में उन्होंने गांव तरैया मुफस्सिल थाना निवासी प्रेम पोद्दार के पुत्र गौतम कुमार व 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह बीहट के रहने वाले हैं। फुलकारी में उन्होंने एक कट्ठा 10 धुर जमीन खरीद कर घर बनाया और उसकी बाउंड्री कर दी। 21 अप्रैल को उन्हें पता चला कि गौतम कुमार ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ कर घर ध्वस्त कर दिया है। जब वे पहुंचे तो उनके साथ मारपीट और गाली- गलौज भी की गई। यह भी पढ़ें- जेसीबी से जबरन घर व चहारदीवारी तोड़ी पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.