जेसीबी से खोदाई का विरोध करने पर पीटा, धमकी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- मानिकपुर। नगर पंचायत के हुलासराय का पुरवा मोहल्ला निवासी पन्ना लाल सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी। गांव में उसका दो मंजिला मकान है, पीछे जगह खाली है जहां उसने ईंट आदि रखा था। आरोप है कि कुछ लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और उसके घर के पीछे रखे ईंट आदि उठा ले गए और खोदाई करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मारा पीटा और कहीं शिकायत करने पर गोली मार देने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। यह भी पढ़ें- चहारदीवारी ढहाने, धमकाने में मुकदमा कायम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.