मेरठ, मई 11 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम बली निवासी किसान ने पड़ोसी पर जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खनन कराने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी मवाना से कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी विरोध करने पर धमकियां दे रहा है। ग्राम बली निवासी रणवीर सिंह पुत्र तेजपाल सिंह ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोसी खेत स्वामी पप्पी पुत्र धनपाल अपने खेत में जेसीबी मशीन से करीब तीन फुट गहरा मिट्टी खनन करा रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित खेत पहले से ही लगभग एक फुट गहरा है और अब और अधिक मिट्टी निकाले जाने से आसपास की भूमि को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- एसडीएम के आदेश को भी नहीं मिली तवज्जो! तिसरी सीओ पर जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि मना करने पर विपक्षी झगड़े पर उतारू हो जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.