जेसीबी संचालक को चाकू मार किया जख्मी
दरभंगा, मई 29 -- दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के बसैला मोड़ के पास एनएच किनारे गुरुवार की देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू मारकर जेसीबी संचालक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अललपट्टी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। उसके पैर, जांघ एवं पजरे में जख्म हैं। जख्मी की पहचान शिवराम चौक निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। विजय जेसीबी के साथ मिट्टी का व्यवसाय करता है। घटना की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष डॉ. केतन अशोक इंगोले ने अस्पताल जाकर जख्मी से घटना के संबंध में पूछताछ की। यह भी पढ़ें- बिजली कारोबारी को चाकू मारने में एक आरोपित धराया पुलिस के अनुसार विजय ने चाकू मारने का आरोप काकरघाटी निवासी अभिषेक एवं छोटू पर लगाया है। पुलिस दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.