जेसीबी संचालकों ने डीजल उपलब्धता की रखी मांग, एसडीएम ने किया आश्वस्त
गढ़वा, जून 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के तहत इस सप्ताह अनुमंडल क्षेत्र के जेसीबी मालिकों और संचालकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक जेसीबी मालिकों ने भाग लिया तथा विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। उस दौरान जेसीबी संचालकों ने कम डीजल मिलने की शिकायत की। उसपर एसडीएम ने समुचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान सरस्वतिया नदी के संरक्षण, सफाई एवं पुनर्जीवन को लेकर चलाए जा रहे अभियान पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों में से सात जेसीबी मालिकों ने स्वेच्छा से अपनी जेसीबी मशीनें एक-एक दिन के लिए आपन सरस्वतिया अभियान के लिए उपलब्ध कराने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि यह अभिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.