गिरडीह, अप्रैल 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-मधुपुर एनएच 114 ए पथ पर घुठिया के बगल सोनवाडीह के पास बुधवार देर रात को जेसीबी मशीन से बाइक की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें बुधवार रात को ही एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को गिरिडीह के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान में 26 वर्षीय इमामुल अंसारी की मौत हो गई। घटना में घायल दूसरा युवक सोनू अंसारी का इलाज चल रहा है। मृतक युवक इमामुल बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया गांव का रहनेवाला था। वहीं घायल युवक सोनू अंसारी फिटकोरिया के टोला कोल्हरिया का रहनेवाला हैं। बताया जाता है कि घटना की रात बेंगाबाद से दोनों एक बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। इस दौरान घुठिया के पास एक जेसीबी मशीन से बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.