नवादा, मार्च 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में एनएच-20 पर जेसीबी व बाइक की टक्कर में पैदल जा रहे एक अधेड़ की मौत हो गयी। जबकि घटना में बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आमीपुर व माधोबिगहा गांव के बीच की बतायी जाती है। मृतक की पहचान आमीपुर गांव के निवासी नथुन चौधरी के बेटे गोरेलाल चौधरी (54 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद जेसीबी का चालक वाहन लेकर भाग निकला। वहीं घटना के बाद पुलिस व आमलोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजनों द्वारा उसे एक निजी अस्पताल में लाया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह ने बताया कि जेसीबी की पहचान कर ली गयी है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। एक ही लेन में जा रहे थे तीनों...